चंदौली में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में महिला-पुरुष गिरफ्तार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में कंडोम, शक्ति वर्धक दवा और शराब की बोतल भी बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन के आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की और मकान को चारों ओर से घेर लिया।

आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष

तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान अमरावती (33) और पुरुष की पहचान रजत जायसवाल उर्फ मोनू (32) निवासी चंदौली के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद की है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार कराती थी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में कोतवाली चंदौली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5/7 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ – फोन सर्विस सेंटर देने से पहले जरूर ऑन करें यह फीचर, नहीं तो लीक हो सकता है डेटा


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *