
IPL 2026: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग IPL का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी फैंस को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है, लेकिन कुछ बड़े क्रिकेट सितारे इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
कुछ खिलाड़ियों ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, जबकि कुछ ने ऑक्शन से नाम वापस ले लिया या दूसरी लीग को प्राथमिकता दी है।
Andre Russell का IPL को अलविदा
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास ले लिया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी से उन्होंने लीग में कई यादगार पारियां खेली हैं।
Ashwin का भी खत्म हुआ IPL सफर
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी IPL को अलविदा कह दिया है। उनके अनुभव और रणनीतिक गेंदबाजी ने कई टीमों को सफलता दिलाई थी।
Moeen Ali ने PSL को दी प्राथमिकता
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली इस बार IPL का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने ऑक्शन से नाम वापस लेकर पाकिस्तान सुपर लीग खेलने का फैसला किया है।
Faf du Plessis भी नहीं खेलेंगे
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इस सीजन IPL में नहीं उतरेंगे। उन्हें टीम ने रिलीज किया था और उन्होंने ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया।
Maxwell ने लिया ब्रेक
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने IPL से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उनके न खेलने से इस सीजन में बड़े शॉट्स और ऑलराउंड प्रदर्शन की कमी महसूस हो सकती है।
हालांकि IPL का इतिहास बताता है कि हर सीजन में नए सितारे उभरकर सामने आते हैं और इस बार भी युवा खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
ALSO READ – बुलडोजर पर दिमाग नहीं होता, ड्राइवर बदल जाएगा… 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
