चंदौली में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज ढहा: ढलाई के दौरान गिरा स्लैब, निर्माण में अनियमितता के आरोप

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: जिला मुख्यालय के पास बनौली खुर्द गांव में हावड़ा-गया रेल रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक स्लैब ढलाई के दौरान गिर गया। इस घटना में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौके पर इंजीनियर की गैर-मौजूदगी में सेंटरिंग ढलाई का कार्य कराया जा रहा था और निर्माण सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिसके चलते स्लैब अचानक ढह गया।

बताया जा रहा है कि यह आरओबी मुगलसराय-हावड़ा-गया रेल रूट पर पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निर्माणाधीन है। घटना के समय देर रात दो पिलर के बीच स्लैब की ढलाई चल रही थी, तभी पूरा स्लैब भरभरा कर जमीन पर आ गिरा।


घटना के बाद कार्यदाई संस्था के लोग मौके से नदारद बताए जा रहे हैं, जबकि रेलवे अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का जायजा नहीं लिया गया है।

मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान ही इस प्रकार की लापरवाही सामने आना गंभीर मामला है और यदि यह पुल बनने के बाद गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ALSO READ – UP में मौसम का U-Turn: वाराणसी-चंदौली समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट जारी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *