चंदौली में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी: ड्यूटी के दौरान सिपाही ने की शर्मनाक हरकत

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना सीसीटीएनएस कक्ष में देर रात उस समय हुई, जब महिला पुलिसकर्मी अपने छोटे बच्चे को दूध पिला रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मार्च की आधी रात के बाद करीब 2 बजे आरोपी सिपाही अमित कुमार सिंह सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंचा। उस समय महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चे को चादर ओढ़ाकर दूध पिला रही थी। आरोप है कि सिपाही ने वहां पहुंचकर चादर खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी ने इसकी तहरीर दी, जिसके आधार पर सदर कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अगले दिन थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी सिपाही की पहचान कर ली गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही की ड्यूटी पुलिस लाइन से क्वार्टर गार्ड पर थी, जहां से लौटने के बाद वह सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंचा था।

इस घटना के सामने आने के बाद जनमानस और पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खासकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देने वाले पुलिसकर्मियों के बीच ही ऐसी घटना सामने आने से सवाल उठ रहे हैं।

ALSO READ – चंदौली में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं: लाखों के मुचलके पर पाबंद, जेल भी तय


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *