नपुंसक है दामाद… चंदौली में SDM दामाद पर ससुर का बड़ा आरोप- झूठ बोलकर की शादी, 20 करोड़ दहेज मांगा

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में दो पीसीएस अधिकारियों के बीच पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अपने दामाद और पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम अनुपम मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि अनुपम मिश्रा ने अपनी वास्तविक स्थिति छिपाकर शादी की और वह जन्मजात नपुंसक हैं। इस बात पर सवाल उठाने पर उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

दहेज में 20 करोड़ की मांग का आरोप

शिकायत के अनुसार, शादी से पहले ही दामाद और उसके परिवार ने 20 करोड़ रुपये तक की दहेज मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 1 करोड़ नकद, लग्जरी होटल में शादी और महंगी गाड़ी तक सीमित किया गया।

पिता का दावा है कि उन्होंने सगाई से पहले 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए और शादी तक करीब 28 लाख नकद, 40 लाख के आभूषण और अन्य सामान दिया।

जान से मारने की कोशिश का आरोप

निशाकांत ओझा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर 2025 की रात पति और सास ने मिलकर जानलेवा हमला किया, जिससे गंभीर चोटें आईं।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। तलाक की बात करने पर करियर बर्बाद करने और 20 साल तक तलाक न देने की धमकी भी दी गई।

केस दर्ज, जांच शुरू

पीड़िता के पिता ने प्रतापगढ़ के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इधर, आरोपी पक्ष की ओर से भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ALSO READ – वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 युवती समेत 5 गिरफ्तार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *