Chandauli News: जुआ प्रकरण में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज सहित 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में सामने आए जुआ प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर जलीलपुर चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

लापरवाही पर गिरी गाज

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह और कांस्टेबल विजय कुशवाहा शामिल हैं। जांच में इनकी ड्यूटी के प्रति उदासीनता और गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच के बाद लिया गया फैसला

जुआ कांड के खुलासे के बाद ही चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। इसके अलावा मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे, जिसमें चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

सेमरा गांव में हुआ था जुआ अड्डे का भंडाफोड़

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में पुलिस छापेमारी के दौरान जुए के बड़े अड्डे का खुलासा हुआ था। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, ताश के पत्ते और कई बाइकें बरामद की गई थीं। घटना ने पूरे जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

सरगना पर कस रहा शिकंजा

पुलिस अब जुआ सिंडिकेट के सरगना देवता प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। उसके नेटवर्क और सहयोगियों की पहचान कर लगातार दबिश दी जा रही है।

संदेश साफ: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसपी आदित्य लांग्हे की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के तौर पर देखा जा रहा है। साफ संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *