
West Asia Tension: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति करना उचित नहीं है और इस विषय पर पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए।
प्रियका गांधी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर देश एक साथ खड़ा है, लेकिन सरकार को मौजूदा चुनौतियों पर ठोस समाधान पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी वजह से विपक्ष संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा चाहता है, ताकि सभी पक्ष मिलकर समाधान निकाल सकें।
उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए रसोई गैस (LPG) की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम लोगों के लिए इसे खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
कांग्रेस सांसद ने जोर देकर कहा कि देश के सामने खड़ी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए संसद में सार्थक और व्यापक चर्चा बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि सभी दल मिलकर विचार-विमर्श करें तो बेहतर और स्थायी रास्ता निकाला जा सकता है।
ALSO READ – चंदौली के पहलवान का जलवा: ‘कालाजंग’ दांव से 60 हजार का खिताब किया अपने नाम
