आते ही एक्शन में SP आकाश पटेल: जुआ, तस्करी और ढिलाई पर 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में कार्यभार संभालने के चौबीस घंटे के अंदर नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार को जुआ अड्डा से वसूली और अपराधियों पर कार्रवाई न करने पर उप निरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। हाईवे पर पशु तस्करी से जुड़े मामले में लापरवाही के चलते यातायात निरीक्षक सहित छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया के सख्त निर्देश के बाद गत दिनों सेमरा सिवान में चल रहे जुआ अड्डा पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान दो उप निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था। इस क्रम में नए एसपी ने थाना मुगलसराय क्षेत्र के चौकी दुल्हीपुर पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को अवैध जुआ संचालन एवं तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में निलंबित कर दिया।

सैयदराजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी को भी निलंबित किया गया है, जिन पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप है। एसपी ने टीएसआइ उमाशंकर यादव व टीएसआइ मनोज सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

ALSO READ – चंडीगढ़ में BJP ऑफिस के बाहर धमाका! क्रूड बम की आशंका,खलिस्तानी ऑर्गेनाइजेशन ने ली जिम्मेदारी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *