
Yuvraj Apology Dhoni Kapil Dev: भारत के पूर्व ऑलराउंडर और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के वर्षों से दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने देश के दो महान कप्तानों कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से खेद जताया है।
मैंने पापा से कहा, यह सही नहीं”
एक पॉडकास्ट के टीज़र में युवराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने अपने पिता को समझाया है कि इस तरह के बयान देना उचित नहीं है। यह पहली बार है जब युवराज ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और विवाद से दूरी बनाई है।
योगराज सिंह के बयानों से बढ़ा था विवाद
योगराज सिंह लंबे समय से एमएस धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज को टीम से बाहर करने में भूमिका निभाई। वहीं, उन्होंने कपिल देव पर भी गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उनके करियर को नुकसान पहुंचाने तक की बातें शामिल थीं।
इन आरोपों ने समय-समय पर क्रिकेट जगत में बहस को जन्म दिया, हालांकि संबंधित खिलाड़ियों ने इन पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी।
चयनकर्ताओं का फैसला था युवराज का बाहर होना
हाल ही में पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने स्पष्ट किया था कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं का था, न कि एमएस धोनी का। चयनकर्ताओं का मानना था कि युवराज पहले जैसा प्रभाव नहीं डाल पा रहे थे।
धोनी ने दी थी करियर को लेकर स्पष्टता
युवराज सिंह ने यह भी बताया कि 2017 में वापसी के दौरान धोनी ने उन्हें टीम में उनकी भूमिका को लेकर साफ जानकारी दी थी। इससे उन्हें अपने करियर को समझने और आगे का फैसला लेने में मदद मिली।
पॉडकास्ट में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा
इस पॉडकास्ट में युवराज सिंह ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों पर भी अपने विचार साझा किए हैं। यह एपिसोड जल्द ही रिलीज होने वाला है।
ALSO READ – UP-Bihar कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार! कर्मनाशा नदी पर बनेगा नया पुल
