चंदौली में सप्लाई इंस्पेक्टर पर भड़के किसान! DM से शिकायत, ‘जेल भेजने की धमकी’ का आरोप

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में सप्लाई विभाग की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर सकलडीहा तहसील में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी का व्यवहार आम जनता और फरियादियों के प्रति असंवेदनशील और तानाशाहीपूर्ण है। उनके कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें अपमानित किया जाता है।

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि राशन कार्ड और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े मामलों को लेकर जब उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा, तो उनका रवैया संतोषजनक नहीं रहा। आरोप है कि इसके बाद फोन पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न सिर्फ प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि गरीब, किसान और आदिवासी वर्ग के लोगों को भी परेशान कर रहा है। उन्होंने डीएम से मामले की गहन जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मनोज यादव, गोपाल सिंह, शशिकांत मिश्रा और विभूति तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ – भारत की परमाणु क्रांति! PFBR हुआ क्रिटिकल, अब दुनिया को दिखेगी असली ताकत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *