पति ने देख लिया था आपत्तिजनक हालत, पत्नी ने बहनोई संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र में हुए राजबंश बियार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी रामदुलारी और उसके बहनोई रामजनम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, रामदुलारी और रामजनम के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। जब राजबंश को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

गला घोंटकर हत्या, फिर रची आत्महत्या की कहानी

आरोप है कि दोनों ने मिलकर राजबंश की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे और पुलिस गुमराह हो जाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

घटना 1 मार्च की है, जब परिजनों ने पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

पूछताछ में कबूला जुर्म

साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि मृतक ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद हत्या की योजना बनाई गई।

एसपी ने किया मामले का खुलासा

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से की गई इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ – ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, MEA ने किया स्वागत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *