पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा जुआ सिंडिकेट आरोपी मग्गू पटेल, सरेंडर के बाद मिली बेल

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: मुगलसराय क्षेत्र के चर्चित जुआ सिंडिकेट मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी ओम प्रकाश उर्फ मग्गू पटेल ने पुलिस को चकमा देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे जमानत दे दी।

पुलिस तलाशती रही, आरोपी पहुंचा कोर्ट

मग्गू पटेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच आरोपी ने सीधे न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिससे पुलिस को बड़ा झटका लगा।

जुआ सिंडिकेट पर हुई थी बड़ी छापेमारी

कुछ दिन पहले पुलिस ने मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित मग्गू पटेल के घर पर छापा मारकर जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। मौके से नकदी और जुआ खेलने के उपकरण भी बरामद हुए थे।

मुख्य आरोपियों में था नाम

इस मामले में पुलिस ने सुनील यादव उर्फ देवता प्रधान, मग्गू पटेल और राहुल पटेल को मुख्य आरोपी बनाया था। तीनों पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया गया।

सभी मामलों में मिली जमानत

आरोपी के अधिवक्ता अरविंद विश्वकर्मा और राजीव खरवार ने बताया कि अदालत ने ओम प्रकाश उर्फ मग्गू पटेल को संबंधित सभी मामलों में जमानत प्रदान कर दी है। पुलिस अब भी फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जुआ सिंडिकेट से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

ALSO READ – प्रॉफिट ही प्रॉफिट’ का सपना दिखाकर डॉक्टर से उड़ाए 12 करोड़, फर्जी ट्रेडिंग ऐप का खेल


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *