
PM Modi Bengal Rally: पीएम मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य की जनता को 6 बड़ी गारंटी देने का ऐलान किया। उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और पारदर्शी शासन देने का वादा किया।
PM मोदी की 6 बड़ी गारंटी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो:
- कानून का राज स्थापित किया जाएगा
- शासन में पारदर्शिता लाई जाएगी
- हर भ्रष्टाचार मामले की जांच होगी
- घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी
- जनता को उनका अधिकार मिलेगा
- 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा
उन्होंने कहा, “बीजेपी संविधान के अनुसार काम करेगी और हर नागरिक को उसका हक मिलेगा, यह मोदी की गारंटी है।”
TMC पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप
PM मोदी ने Mamata Banerjee सरकार पर आर्थिक बदहाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल विकास के हर पैमाने पर पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि हल्दिया कभी देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र था, लेकिन अब यहां उद्योग ठप हो चुके हैं और लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है।
‘घुसपैठियों को रोजगार, युवाओं को बेरोजगारी’
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में युवाओं से रोजगार छीनकर घुसपैठियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर इस व्यवस्था को खत्म किया जाएगा।
डबल इंजन सरकार पर जोर
PM मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि “विकसित बंगाल” के लिए डबल इंजन सरकार ही समाधान है।
कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर हमला
प्रधानमंत्री ने TMC पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर हर घोटाले की जांच होगी। उन्होंने कहा, “सबका हिसाब होगा।”
महिला सुरक्षा और अपराध का मुद्दा
महिला सुरक्षा को लेकर भी PM मोदी ने राज्य सरकार को घेरा और कहा कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी की सरकार आने पर अपराध पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
चुनावी अभियान में तेजी
PM मोदी आगामी चुनावों को लेकर राज्य में लगातार रैलियां कर रहे हैं। 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले बीजेपी नेतृत्व को उनकी रैलियों से बड़ा राजनीतिक फायदा मिलने की उम्मीद है।
ALSO READ – बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर! 15 अप्रैल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, जानिए सारे नियम
