चंदौली में बेकाबू एम्बुलेंस का कहर: 5 लोगों को रौंदा, बुजुर्ग की हालत गंभीर

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र के शंकर मोड़ के पास गुरुवार देर शाम एक बेकाबू निजी एम्बुलेंस ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवारों और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वाराणसी से लौट रही थी एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार, बिहार के सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस वाराणसी में मरीज छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान चंदौली के शंकर मोड़ के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर राहगीरों को टक्कर मारती चली गई।

घायलों में बुजुर्ग की हालत गंभीर

हादसे में घायल लोगों की पहचान जगजीवन राम (50), मनोज (22), प्रीति (28), लक्ष्मण (75) और अर्जुन (70) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती अर्जुन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

चालक गिरफ्तार, एम्बुलेंस जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ – बंगाल में गरजे PM मोदी: हर घोटाले का हिसाब होगा, 6 गारंटी के साथ TMC पर सीधा वार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *