असम-केरल-पुडुचेरी में भारी मतदान, टूटे पिछले रिकॉर्ड, कौन रहा सबसे आगे

Spread the love & Share it

Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज कर लोकतंत्र के प्रति मजबूत विश्वास जताया। शाम 6 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार तीनों राज्यों में मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में अधिक रहा, जिसमें पुडुचेरी सबसे आगे रहा।

पुडुचेरी में सबसे ज्यादा मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 6 बजे संपन्न हुआ। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक यहां लगभग 89.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो तीनों राज्यों में सबसे अधिक है।

असम में NDA और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ, जहां शाम 6 बजे तक 85.65 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यह 2021 के 82.04 प्रतिशत मतदान से अधिक है। राज्य में बीजेपी नीत NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद लगाए बैठी है।

केरल में भी बढ़ा मतदान प्रतिशत

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। राज्य में 78.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के 74.06 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि कई मतदान केंद्रों पर समय सीमा तक कतार में लगे मतदाताओं को टोकन देकर मतदान की अनुमति दी गई।

चुनावी मुकाबला हुआ और दिलचस्प

पुडुचेरी में NDA सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस नीत विपक्ष AINRC गठबंधन को हटाने के लिए जोर लगा रहा है। वहीं असम और केरल में भी सत्ता परिवर्तन बनाम सत्ता बचाने की सीधी लड़ाई देखी जा रही है। उच्च मतदान प्रतिशत को राजनीतिक विश्लेषक सत्ता विरोधी लहर और मजबूत जनभागीदारी दोनों संकेतों से जोड़कर देख रहे हैं। अब सभी की नजर मतगणना और अंतिम नतीजों पर टिकी है।

ALSO READ – IGRS निस्तारण में चंदौली सदर तहसील अव्वल, PDDU नगर तहसील रही सबसे पीछे


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *