Chandauli News: 5 साल से बदहाल सड़क-नाली, चंदौली के महेवा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक स्थित महेवा गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर दिखा। टूटी सड़क, जर्जर नालियों और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब पांच वर्षों से गांव की सड़कें और नालियां बदहाल हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नहर से मऊई गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन हो रहे हादसे

ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क और जलभराव के कारण बच्चे, बुजुर्ग और बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नालियों की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

महेवा गांव के लोगों ने बताया कि वे कई बार जिलाधिकारी, एसडीएम, बीडीओ, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं। हर बार जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन मिला, लेकिन धरातल पर कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्रामीण महेंद्र प्रसाद सोनकर ने बताया कि नहर से मऊई तक सड़क और नालियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। वहीं शिवभजन चौहान ने कहा कि चार वर्षों से नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार बजट का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है।

ग्रामीणों की चेतावनी

गांव की निवासी नंदनी ने बताया कि जलभराव के कारण कई लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और आगामी चुनावों का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।

प्रशासन का पक्ष

इस मामले में बीडीओ रूबेन शर्मा ने कहा कि कार्य योजना के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं समस्या है तो वे लिखित आवेदन देकर अवगत कराएं।

ALSO READ – असम-केरल-पुडुचेरी में भारी मतदान, टूटे पिछले रिकॉर्ड, कौन रहा सबसे आगे


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *