
Chandauli News: चंदौली में विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद 1 लाख 67 हजार 931 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इसके बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची में अब 13 लाख 20 हजार 890 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इससे पहले जिले में कुल 14 लाख 88 हजार 821 मतदाता पंजीकृत थे।
राजनीतिक दलों को सौंपी गई नई मतदाता सूची
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
मृत, शिफ्टेड और डुप्लीकेट नाम हटाए गए
जिलाधिकारी ने बताया कि 4 नवंबर से 26 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र वितरण और संग्रह की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
जांच के दौरान 2 लाख 30 हजार 86 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए, जिनमें मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरण, डुप्लीकेट एंट्री, अनुपस्थित या पहचान सत्यापित न होना शामिल है।
पुनरीक्षण के बाद बढ़े नए मतदाता
6 जनवरी 2026 को प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद 6 मार्च तक पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.20 लाख पहुंची।
युवा वोटरों की संख्या में बड़ा उछाल
पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में युवा मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
18 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3,413 से बढ़कर 14,021 हो गई है।
साथ ही जिले का जेंडर रेशियो भी 829 से बढ़कर 836 पहुंच गया है।
1691 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
चंदौली जिले में कुल 1,691 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां आगामी चुनावों में मतदान कराया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति
मुगलसराय
- कुल मतदाता: 369601
- पुरुष: 200302
- महिला: 169282
- थर्ड जेंडर: 18
- एसआईआर से पहले: 410543
सकलडीहा
- कुल मतदाता: 300850
- पुरुष: 164625
- महिला: 136215
- थर्ड जेंडर: 10
- एसआईआर से पहले: 338294
सैयदराजा
- कुल मतदाता: 306869
- पुरुष: 168008
- महिला: 138851
- थर्ड जेंडर: शून्य
- एसआईआर से पहले: 336298
चकिया
- कुल मतदाता: 343580
- पुरुष: 186632
- महिला: 156946
- थर्ड जेंडर: 1
- एसआईआर से पहले: 376357
