Chandauli News: लड़कियों को धमकाकर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने-नकदी बरामद

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली की धानापुर थाना पुलिस ने लड़कियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के गहने और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मोहित यादव और नीरज यादव, निवासी ग्राम बड़ी रामराज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए लड़कियों को निशाना बनाते थे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गहने व नकदी ऐंठते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी को परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे भयभीत होकर युवती ने घर में रखे अपनी मां के गहने और एक लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।

शिकायत मिलते ही धानापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शहीद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक जोड़ी चांदी की पैजनी, सोने का मांग टीका, सोने की अंगूठी, चांदी की कमरबंद, दो सोने के टॉप्स, एक सोने की नथिया और 1 लाख 350 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सामान की कुल कीमत तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं और पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे इस तरह की वारदातों से हासिल रकम को अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे। साथ ही, बरामद गहनों को बेचने की भी योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन, उप निरीक्षक अभिराज सरोज, उप निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव और कांस्टेबल सुमित सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *