चंदौली में गर्मी का असर: कक्षा 1-8 के स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से लगेंगी कक्षाएं

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

यह नया समय 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ते तापमान का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जारी किया गया है।

प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें, ताकि भीषण गर्मी के बीच बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ALSO READ – CRPF Constable Recruitment 2026: CRPF में नौकरी का सुनहरा मौका! 9195 पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *