सपा सरकार बनी तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी- अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Spread the love & Share it

Lucknow News

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो महाराणा प्रताप जी की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट पर महापुरुषों और विभिन्न आंदोलनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा में महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के साथ होंगे और उनके हाथ में सोने का भाला होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा वीरता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी।

गोमती रिवरफ्रंट को बताया देश का सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट

सपा प्रमुख ने गोमती रिवरफ्रंट परियोजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह देश के सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट्स में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि परियोजना पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दूसरे राज्यों के लिए आदर्श मॉडल बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि नदियों को साफ रखने के लिए भविष्य में इससे बेहतर मॉडल नहीं हो सकता।

भाजपा पर हमला, लोकतंत्र बचाने की अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में “बहुस्तरीय चुनावी माफिया” सक्रिय है। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों और लोकतंत्रप्रेमियों से एकजुट होने की अपील की।

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों और महापुरुषों का सम्मान करती आई है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की, बल्कि सबको साथ लेकर चलने का काम किया है।

सपा की प्राथमिकताएं

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का समग्र विकास, लोगों की खुशहाली, सबका सम्मान और संविधान की मजबूती समाजवादी पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *