
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) साथ ले जाना अनिवार्य है।

कुल 7,794 पदों पर होगी भर्ती
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी। इन लॉगिन डिटेल्स से ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं।
नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल पदों पर भर्ती की जाएगी।