चंदौली में फ्री ‘O’ लेवल और CCC कंप्यूटर कोर्स का सुनहरा मौका, 20 जुलाई तक करें आवेदन; जानिए कौन उठा सकता है लाभ

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के पिछड़ा वर्ग (OBC) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण का शानदार अवसर उपलब्ध कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत संचालित ‘O’ लेवल एवं ‘CCC’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अभ्यर्थी 16 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर आय, जाति, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित दो प्रतियां 20 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, बिछियां कला विकास भवन, चंदौली (विकास भवन के सामने) में जमा करनी होंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित हों। अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) होना अनिवार्य है। साथ ही अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और किसी अन्य शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो। आवेदन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। ‘O’ लेवल और ‘CCC’ जैसे प्रमाणपत्र वर्तमान समय में सरकारी और निजी क्षेत्र की कई नौकरियों में उपयोगी माने जाते हैं।

उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। आवेदन प्रक्रिया या पात्रता से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, चंदौली से संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *