चंदौली BJP में नई कार्यकारिणी तैयार, 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री समेत 33 पदाधिकारियों की घोषणा

Spread the love & Share it

Chandauli News: भारतीय जनता पार्टी ने चंदौली में जिला संगठन की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद नई टीम के पदाधिकारियों के नाम जारी किए। नई कार्यसमिति में कुल 33 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ जिला मंत्री समेत विभिन्न संगठनात्मक पद शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष के मुताबिक, नई कार्यसमिति में सामान्य, ओबीसी और दलित वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि, घोषित सूची में किसी अल्पसंख्यक कार्यकर्ता का नाम शामिल नहीं है।

आठ नेताओं को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

नई कार्यसमिति में योगेश सिंह, रामसुंदर चौहान, शिव शंकर पटेल, किरण शर्मा, जैनेंद्र राम, साधना सोहनी उर्फ रीना तिवारी, सुशील सिंह और राकेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सुजीत जायसवाल, जितेंद्र पांडेय और सुरेश मौर्य को सौंपी गई है।

आठ जिला मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा की नई जिला कार्यसमिति में आशीष गुप्ता, दिलीप सोनकर, संकठा राजभर, भगवती तिवारी, बृजेश बिन्द, पुष्पांजलि चौहान, प्रतीक पांडेय और संजय गुप्ता को जिला मंत्री बनाया गया है।

संगठन के वित्तीय कामकाज के लिए कैलाश जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और शैलेंद्र प्रताप सिंह को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यालय और मीडिया की जिम्मेदारी भी तय

नई टीम में संगठन के कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी रंजन साह को जिला कार्यालय प्रभारी के रूप में दी गई है। सौरभ चंद्र और धनंजय मिश्रा को कार्यालय सह प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी की मीडिया गतिविधियों की कमान हरिश्चंद्र अग्रहरि को जिला मीडिया प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है। वहीं प्रमोद चौबे और धर्मेंद्र चंदेल जिला मीडिया सह प्रभारी होंगे।

सोशल मीडिया और आईटी टीम का भी गठन

भाजपा ने सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। चंद्रभूषण चौबे को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है, जबकि मनोज उपाध्याय और श्रीकांत विश्वकर्मा को सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं अश्वनी राय को जिला आईटी संयोजक और अवनीश द्विवेदी व विवेक यादव को आईटी सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

जल्द होगी नई कार्यसमिति की बैठक

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जल्द ही पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

नई टीम के गठन को जिले में भाजपा संगठन को और सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आगामी दिनों में नई कार्यसमिति के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करने की चुनौती भी रहेगी।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *