एक साल में 14 हिट फिल्में देकर मचाया तहलका, अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मिली फीस

Spread the love & Share it

एक ऐसा एक्टर जिसने एक साल में 14 हिट फिल्में देकर मचाया तहलका, अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मिली फिल्मों की फीस। बॉलीवुड का यह फ्लॉप हीरो आज है, 1650 करोड़ का मालिक।

खबरों के खिलाड़ी। बॉलीवुड में महानायक अमिताभ बच्चन का ओहदा काफी बड़ा है। उनके सामने कई एक्टर ने डेब्यू किया और सुपरस्टार बने, लेकिन बिग-बी के सामने फीके रहे। वहीं, कुछ ने तो हिंदी फिल्में छोड़ साउथ की फिल्मों में खूब नाम कमाया। इसके आलावा कुछ ने फिल्मों से दूरी बनाकर, किसी और काम में लग गए। कुछ ऐसा ही मामला 90 के दशक में एक नामी एक्टर के साथ भी देखा गया था। उस एक्टर ने हिंदी में केवल तीन फिल्में कीं और आगे फिर उसने अमिताभ बच्चन को फीस के मामले में जबरदस्त टक्कर दी। आज वह एक्टर हिंदी फिल्मों में काम करना पसंद नहीं करता है, लेकिन उसकी कमाई करोड़ों की है।

कहते हैं ना! इंसान का वक्त चाहे जैसा भी हो, बदलता जरूर है। कुछ ऐसा ही भारतीय सिनेमा के एक मशहूर एक्टर के साथ भी देखा गया। शुरुआती दिनों में उसे काफी कुछ झेलना पड़ा और फिल्मों के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उसने, अपने सपने को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा। हिंदी फिल्मों में 3 फिल्में करने के बाद, उसने हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली और वह साउथ फिल्मों का मेगा सुपरस्टार बना। जिसके बाद उसने अमिताभ बच्चन को जबरदस्त टक्कर दी। आज उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है और वह फिल्मों के साथ ही साथ, राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड का फ्लॉप एक्टर घोषित होने के बाद, वह साउथ का सबसे महंगा एक्टर बना। वह मेगा सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि चिंरजीवी हैं।

बता दें कि चिरंजीवी ने एक्टर, डांसर और प्रोड्यूसर के तौर पर करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में किया। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए, उन्होंने 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार नंदी अवॉर्ड भी जीता। वर्ष 2022 में हुए, 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया था। भारतीय सिनेमा में चिरंजीवी का करियर 1970 के दशक के आखिर में शुरू हुआ, लेकिन 1980 और 1990 के दशक ने उन्हें एक बड़े मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया। वर्ष 1992 के एक पुराने मैगजीन कवर ने बताया कि, चिरंजीवी की कमाई अमिताभ बच्चन से ज़्यादा है। वहीं, वर्ष 2019 में दोनों अभिनेता ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में एक साथ नज़र आए, जिसने उनकी शानदार विरासत को और भी बढ़ा दिया।

वर्ष 1970 के दशक के उत्तरार्ध में चिरंजीवी के शानदार करियर की शुरुआत हुई , लेकिन 1980 के दशक में ही भारतीय सिनेमा में उनकी स्थिति एक पावरहाउस के रूप में स्थापित हुई। कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के साथ, वे 1990 के दशक के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनी हुई है। उस समय उनकी फीस बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन से भी ज़्यादा थी। द वीक मैगजीन के 13 सितंबर 1992 के एक अंक में स्पेशल रूप से दावा किया गया था कि, अमिताभ अपनी फिल्मों के लिए 01 करोड़ रुपए चार्ज करते थे, वहीं चिरंजीवी अपनी फिल्मों के लिए 1.25 करोड़ रुपए फीस लेते थे।

वर्ष 1990 का दशक चिरंजीवी के लिए खास तौर पर सुनहरा रहा, जिसमें कई कमर्शियल हिट फ़िल्मों ने टॉलीवुड के शिखर पर उनकी स्थिति को मजबूत किया। यह वहीं दशक था, जब वह इंडिया की नेशनल मैगजीन्स के कवर पेज पर आने लगे। एकतरफ जहां, फिल्मफेयर, द वीक और इंडिया टुडे जैसी एंटरटेनमेंट मैगजीन्स ने उन्हें “बिगर दैन बच्चन” का नाम दिया था। वहीं दूसरी तरफ, उन्हें “द न्यू मनी मशीन” का टाइटल भी मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 90 के दशक में, उन्होंने एक साल में लगातार 14 हिट फिल्में देकर साउथ इंडस्ट्री में हलचल मचा दिया था।

आप पाठकों ने चिरंजीवी की कौन-कौन सी फिल्में देखी है? अपने जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिये।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *