चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बिहार सप्लाई का था नेटवर्क

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर शराब तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

काली मंदिर के पास दबोचे गए तस्कर
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक बैग के साथ खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद चार पीट्ठू बैग से विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

बिहार सप्लाई के लिए हो रही थी तस्करी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार पाल (निवासी कुदरा, कैमूर, बिहार) और गोविन्द यादव (निवासी बर्थरा खुर्द, चंदौली) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे फुटकर में शराब खरीदकर इकट्ठा करते हैं और फिर सड़क मार्ग व ट्रेन के जरिए बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते हैं। इस अवैध धंधे से गिरोह के सदस्यों को मोटा मुनाफा होता है।

टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवपूजन बिंद, कन्हैया लाल मौर्य और विजय गौड़ की टीम शामिल रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

ALSO READ- बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुँचे भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, सपा विधायक-सांसद पर कसा तंज


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *