
Udhampur bus accident : उधमपुर के बसंतगढ़ के पास कन्दवा इलाके में एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी सीआरपीएफ हवलदार अरबिंद यादव की मौत हो गई।
अरबिंद यादव ड्यूटी पर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। गुरुवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अरबिंद यादव ने 19 फरवरी 2010 को सीआरपीएफ में नौकरी ज्वाइन की थी और हवलदार के पद पर कार्यरत थे।
मृतक के परिवार में पिता पंचम यादव, माता शांति देवी, पत्नी अर्चना, पुत्र प्रतीक, पुत्री दीक्षा यादव, भाई अनिरुद्ध और बहन प्रियंका हैं। सूचना मिलने के बाद से ही परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए हैं।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिवार को सूचित कर दिया है। शव को उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
ALSO READ – घर में सोते-सोते चली गई युवक की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी