चंदौली में भीषण सड़क हादसा, PAC दीवान समेत दो की दर्दनाक मौत

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कटरिया स्थित नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पीएसी के दीवान राजेश प्रसाद पासवान और उनके दोस्त अफजल की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम की है। बलिया जिले के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के चढ़वा गांव निवासी राजेश प्रसाद पासवान, जो कि रामनगर स्थित पीएसी छावनी में दीवान के पद पर तैनात थे, अपने दोस्त अफजल के साथ रामनगर से चंदौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कटरिया के पास सिंघीताली ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, कंटेनर (नंबर एनएल 01 एन 6446) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं हादसे के बाद मौके से फरार हुए कंटेनर चालक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोच लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कटरिया से लेकर सिंघीताली ओवरब्रिज के बीच का यह मार्ग अक्सर हादसों का गवाह बनता रहता है। तेज रफ्तार वाहन और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक राजेश प्रसाद पासवान और अफजल के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और सहकर्मियों ने भी इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक जताया।

ALSO READ – Bihar Chunav 2025 : सीट बंटवारे पर क्यों भिड़े मांझी और चिराग, NDA में बढ़ी सिरदर्दी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *