जयमाला के बीच शगुन का बैग गायब! लॉन में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में सूट-बूट वाला चोर कैद

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्थित मंगल ज्योति लॉन में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये की चोरी ने खुशियों के माहौल को दहशत में बदल दिया। जयमाला के कार्यक्रम के बीच एक अज्ञात चोर शगुन के पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया, जिससे परिवार और बारातियों में अफरा-तफरी मच गई।

पटना से आई थी बारात

जानकारी के मुताबिक, यह बारात पटना से आई थी। दूल्हे पवन और दुल्हन काजल का विवाह समारोह चल रहा था। जैसे ही दोनों मंच पर जयमाला के लिए पहुंचे, सभी मेहमान उस पल को देखने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान, मौका पाकर चोर ने सोफे पर रखा शगुन के पैसों से भरा बैग उठा लिया और वहां से चंपत हो गया।

दुल्हन की मां ने बताई पूरी घटना

वधू की मां लीजा इलियट ने बताया, ‘मैं जयमाला के लिए मंच पर गई थी और बैग सोफे पर रख दिया था। कुछ देर बाद देखा तो बैग गायब था। उसमें लाखों रुपये के शगुन रखे थे। हम सबके होश उड़ गए।’

पुलिस और 112 टीम पहुंची

सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और चंधासी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और लॉन में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक सूट-बूट पहने संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाते हुए नजर आया।

पुलिस ने शुरू की चेकिंग

पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद मेहमानों ने लॉन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में अगर कोई आसानी से घुसकर चोरी कर सकता है, तो यह सुरक्षा की बड़ी चूक है।

ALSO READ – धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों से मचा हड़कंप, हेमा मालिनी भड़कीं- ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *