पंचायत चुनाव की तैयारी में निषाद पार्टी, चंदौली में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का ऐलान

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच निषाद पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। रविवार को चंदौली मुख्यालय स्थित डाक बंगला गेस्ट हाउस परिसर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला संयोजक सुरेश कुमार निषाद ने की।

बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक अधिकारों और आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।

वक्ताओं ने कहा कि निषाद समाज वर्षों से अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रहा है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलाने की मांग को लगातार मजबूती से उठाया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी कहा गया कि निषाद पार्टी सामाजिक न्याय और आरक्षण की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संगठित होकर मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।

वक्ताओं ने भरोसा जताया कि आगामी पंचायत चुनाव में निषाद पार्टी मजबूती से प्रदर्शन करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन सिंह, रामबदन निषाद, अनिल विकास, काशीनाथ निषाद, विजय निषाद, रमेश निषाद, भुनेश्वर चंद्र, रेखा और धनंजय निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ – कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम के पिता कि 30 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 8 और प्रॉपर्टी जब्त करने की तैयारी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *