चंदौली में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण पर कड़े कानून की मांग

Spread the love & Share it

Chandauli News: चंदौली में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण पर कड़े कानून की मांगमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कानून बनाने की मांग की। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि देश में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी इस तरह की गतिविधियां सामने आ रही हैं, जहां सुनियोजित तरीके से युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं एक व्यापक स्तर पर चल रहे अभियान का हिस्सा हैं, जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को सख्त और प्रभावी कानून लागू करना चाहिए। उन्होंने एक कथित घटना का उल्लेख करते हुए चिंता जताई कि शिक्षित वर्ग में भी इस प्रकार की गतिविधियों के शामिल होने की बातें सामने आ रही हैं।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अन्य वक्ताओं ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार के ‘जिहाद’ के नाम पर गतिविधियों की चर्चा हो रही है, जिन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि धर्मांतरण और इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर नितेश, शिवपूजन, इंद्रजीत, कुसुम, मनोज गुप्ता, राम अवतार, शिवम, राम उजागीर, सत्यनारायण, सियाराम और राम विकास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ – UP Crime Control: UP में क्राइम कंट्रोल का नया फॉर्मूला: हर जिले में तैनात होंगे क्राइम सीन एक्सपर्ट


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *