वाराणसी में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, जनसभा के साथ विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Spread the love & Share it

PM Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आने वाले हैं। इस दौरान बरेका में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनसभा के लिए बरेका के अलावा संपूर्णानंद स्टेडियम और काशी विद्यापीठ मैदान को वैकल्पिक स्थल के रूप में भी देखा जा रहा है। पीएम के इस दौरे में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी संभावित है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बरेका तक के मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। सड़कों को पैचलेस बनाने का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है, जिसके तहत जेई स्तर पर सर्वे का कार्य जारी है। लहरतारा से मंडुवाडीह के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर क्षेत्र में भी विशेष सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों से विकास योजनाओं की सूची मांगी गई है, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेजकर अंतिम स्वीकृति ली जाएगी। लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी परियोजनाओं की सूची तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बाबतपुर से बरेका तक पूरे रूट का सूक्ष्म निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो।

इसी क्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सतर्कता और तत्परता के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई और गुणवत्ता, स्वच्छता व समयसीमा के पालन पर जोर दिया गया। साथ ही पुलिस लाइन और आवासीय परिसरों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

ALSO READ – चंदौली के KG नंदा हॉस्पिटल में युवक से मारपीट का आरोप, डॉक्टर पर भी धमकी देने का केस


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *