ODOP Yojana 2026: चंदौली में उद्यमियों को मिलेगा लाखों का अनुदान, ऐसे करें आवेदन

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए “एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना 2026-27” के तहत उद्यमियों को आर्थिक सहायता देने की पहल तेज कर दी गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले के पारंपरिक उत्पादों जैसे जरी-जरदोजी और काला चावल से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यह योजना लागू की गई है।

योजना के तहत नए उद्योग स्थापित करने या पुराने उद्योगों के विस्तार के लिए मार्जिन मनी (अनुदान) प्रदान किया जाएगा। परियोजना लागत के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में सब्सिडी तय की गई है।

बताया गया कि 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर अधिकतम 25 प्रतिशत (6.25 लाख रुपये तक) का अनुदान मिलेगा। वहीं 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 20 प्रतिशत और 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं पर 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भी निर्धारित सीमा तक अनुदान उपलब्ध होगा।

योजना में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए यह अंशदान 5 प्रतिशत रखा गया है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रशिक्षण, विपणन और प्रदर्शनी के माध्यम से भी सहायता दी जाएगी, जिससे उनके उत्पादों को बाजार में पहचान मिल सके।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक आवेदक सरकार के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

ALSO READ – चंदौली में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में पलटी बाइक, पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा शव, सुबह हुई पहचान


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *