बंगाल में BJP प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर TMC कार्यकर्ताओं का हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Spread the love & Share it

West Bengal Election

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि पहले कार्यकर्ताओं ने उनसे बहस की और फिर अचानक हमला कर दिया।

घटना के दौरान शुभेंदु सरकार के साथ केवल एक सुरक्षाकर्मी मौजूद था, जिसने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के सामने वह भी बेबस नजर आया। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं। जान बचाने के लिए सरकार को मौके से भागना पड़ा।

खुद शुभेंदु सरकार ने बताया पूरा घटनाक्रम
शुभेंदु सरकार के मुताबिक, कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में उनके पोलिंग एजेंटों को कई बूथों से बाहर निकाल दिया गया था। वह खुद मौके पर पहुंचे और एजेंटों को वापस अंदर ले गए।
उन्होंने कहा कि जैसे ही वह बूथ नंबर 24 पहुंचे, TMC कार्यकर्ताओं ने उनकी टीम पर हमला कर दिया और डर का माहौल बनाने की कोशिश की।

सरकार ने यह भी दावा किया कि केंद्रीय बल वहां मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड ही था। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पार्टी हार के डर से बौखलाई हुई है और इसी वजह से हिंसा पर उतर आई है।

वीडियो में कैद हुई घटना

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुभेंदु सरकार को भीड़ ने घेर रखा है और उन पर हमला किया जा रहा है। उनका सुरक्षाकर्मी भीड़ को हटाने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन भीड़ उन्हें निकलने नहीं देती। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकल पाए।

ALSO READ – Assembly Election 2026 Live: बंगाल में हिंसा, तमिलनाडु में कड़ी टक्कर, जनता किसे देगी मौका?


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *