
Raghav Chadha Resigns: आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी AAP से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।
तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह भी सार्वजनिक की।
संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और उसके नेतृत्व को प्राथमिकता दी, खुद को कभी आगे नहीं रखा। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें यह कठिन निर्णय लेने पर मजबूर किया।
वहीं, राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते, संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए हम भारतीय जनता पार्टी में विलय करेंगे।
