
Washington Hilton Incident: Washington Hilton में आयोजित प्रतिष्ठित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान अचानक तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया। इस कार्यक्रम में Donald Trump, Melania Trump और JD Vance सहित कई शीर्ष नेता और करीब 2600 से अधिक मेहमान मौजूद थे।
4–6 तेज आवाजों से दहशत, लोग टेबल के नीचे छिपे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक 4 से 6 गोलियों जैसी तेज आवाजें गूंजीं, जिससे पूरे हॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जबकि होटल स्टाफ तुरंत बाहर निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
सीक्रेट सर्विस ने तुरंत संभाली कमान, ट्रंप को सुरक्षित निकाला
आवाज सुनते ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस तुरंत सक्रिय हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने Donald Trump को झुकाकर कवर किया और तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान Melania Trump भी घबराई हुई नजर आईं। इसके अलावा JD Vance, Robert F. Kennedy Jr. और Marco Rubio समेत कई नेताओं को भी सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला गया।
संदिग्ध हिरासत में, होटल खाली कराया गया
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये आवाजें डिनर हॉल के ऊपर स्थित एक कमरे से आई थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर पूरे होटल को खाली कराया गया और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना का मकसद क्या था और संदिग्ध वहां तक कैसे पहुंचा।
पीएम मोदी का बयान: ‘लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं’
इस घटना पर Narendra Modi ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहत जताई कि Donald Trump, Melania Trump और JD Vance सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और ऐसी घटनाओं की स्पष्ट निंदा होनी चाहिए।
कार्यक्रम टला, दोबारा आयोजन की तैयारी
घटना के बाद कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। Donald Trump ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह को प्राथमिकता दी गई है और जल्द ही नई तारीख तय कर कार्यक्रम दोबारा आयोजित किया जाएगा।
ALSO READ – बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर: 47.4°C के साथ देशभर में हीटवेव का कहर, IMD अलर्ट
