यूपी में शुरू होगी CM Fellow योजना! युवाओं को मिलेगा प्रशासन में काम करने का मौका, सरकारी नौकरी में उम्र सीमा में भी छूट

Spread the love & Share it

CM Fellow

CM Fellow: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ने के लिए “सीएम फेलो” योजना को तेजी से लागू करने की तैयारी में जुट गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले में चयनित युवाओं की तैनाती की जाएगी।

सबसे खास बात यह है कि चयनित फेलो को भविष्य की सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा। हाल ही में यूपी कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब चयन प्रक्रिया और तैनाती व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

अपर मुख्य सचिव नियोजन Alok Kumar के मुताबिक, सीएम फेलो का चयन यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के तहत पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा।

इसके लिए 100 अंकों का चयन मॉडल तैयार किया गया है। इसमें-

  • 50 अंक लिखित परीक्षा
  • 30 अंक अधिमानी अर्हता
  • 20 अंक इंटरव्यू के लिए तय किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को मौका दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा में क्या पूछा जाएगा?

सीएम फेलो योजना की लिखित परीक्षा में प्रशासनिक समझ और नीति निर्माण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में समसामयिक घटनाक्रम, डेटा एनालिसिस, डिजिटल गवर्नेंस, समस्या समाधान और सरकारी योजनाओं की समझ से जुड़े विषय शामिल रहेंगे।

इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले, नीति अनुसंधान, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।

नेतृत्व क्षमता वाले युवाओं को मिलेगा मौका

सरकार का कहना है कि योजना का मकसद केवल पढ़ाई में अच्छे अभ्यर्थियों को चुनना नहीं है, बल्कि ऐसे युवाओं को मौका देना है जिनमें नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ हो। प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को भी चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

तैनाती से पहले होगी स्पेशल ट्रेनिंग

चयनित अभ्यर्थियों को जिलों में तैनाती से पहले दो सप्ताह की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, डेटा प्रबंधन और जिला स्तर पर काम करने के तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि वे जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से काम कर सकें।

शुरुआत में सीमित भर्ती, आगे बढ़ सकती है संख्या

सरकार शुरुआती चरण में सीमित संख्या में CM Fellow की नियुक्ति करेगी। हालांकि, शासन ने संकेत दिए हैं कि यदि योजना सफल रहती है तो भविष्य में फेलो की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट का प्रावधान इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है, जिसकी वजह से युवाओं में इसे लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *