BJP में शामिल हुईं राजद से निष्कासित रितु जायसवाल, बोलीं- भाजपा के लिए राष्ट्र…

Spread the love & Share it

Bihar News

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आरजेडी से निष्कासित रितु जायसवाल बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रितु जायसवाल राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, वह शिवहर से राजद के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ी थीं।

परिहार से नहीं मिला टिकट, निर्दलीय लड़ीं चुनाव

रितु जायसवाल लंबे समय तक राजद का एक प्रमुख चेहरा रही हैं। मुखिया दीदी के नाम से रितु जानी जाती रही हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वे पार्टी नेतृत्व (खासकर तेजस्वी यादव) से नाराज चल रही थीं। नाराजगी की मुख्य वजह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें परिहार सीट से टिकट न मिलना था। टिकट कटने से नाराज रितु ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस अनुशासनहीनता के बाद आरजेडी नेतृत्व ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

“प्रधानमंत्री देश के लिए अच्छा काम कर रहे”

बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की। पार्टी सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा, “बीजेपी पार्टी राष्ट्र को आगे रखती है। प्रधानमंत्री देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।” 

वहीं, रितु जायसवाल ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, “PM की योजनाएं आखिरी पंक्ति तक पहुंचती हैं, आज से मैं भाजपा की नेत्री हूं। मैंने भाजपा इसलिए ज्वॉइन किया है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना से काफी खुश हूं।”


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *