मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए बड़ा अपडेट, उपहार सामग्री सप्लाई के लिए टेंडर जारी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाभार्थी कन्याओं को वितरित की जाने वाली उपहार सामग्री की आपूर्ति के लिए समाज कल्याण विभाग ने निविदा आमंत्रित की है। इच्छुक फर्मों और निविदादाताओं के लिए जेम (GeM) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उपहार सामग्री की आपूर्ति के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा जारी की गई है। निविदा से संबंधित सभी नियम, शर्तें और विस्तृत विवरण जेम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

19 जून तक किया जा सकेगा आवेदन

विभागीय जानकारी के अनुसार, निविदा प्रक्रिया 4 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक फर्में एवं आपूर्तिकर्ता 19 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक जेम पोर्टल पर निविदा प्रपत्र डाउनलोड और अपलोड कर सकते हैं।

जेम पोर्टल पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निविदा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक फर्में बिड संख्या GEM/2026/B/7607434 के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं विवरण

उन्होंने बताया कि निविदादाता अथवा फर्में आवश्यकता होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से भी नियम एवं शर्तों सहित निविदा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

समाज कल्याण विभाग ने पात्र एवं इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सफल संचालन हेतु उपहार सामग्री की आपूर्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *