केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चंदौली में जनकल्याण और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, हजारों लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद चंदौली में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के सभी विकास खंडों में व्यापक स्तर पर जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

शिविरों के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी साझा करते हुए पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सीधे लाभ मिला।

जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श सेवाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सरकार की पहल की सराहना की।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और शिविरों के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *