तुम दलाल हो… चंदौली में महिला अफसर और पत्रकार के बीच तीखी बहस का Video Viral, सामने बैठे SDM मुस्कुराते रहे

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सरकारी दफ्तर के भीतर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे विवाद के दौरान वहां मौजूद एसडीएम (SDM) साहब बीच-बचाव करने के बजाय अपनी कुर्सी पर बैठकर मंद-मंद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। IBC24 नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि

सरेआम लगे ‘दलाली’ के आरोप

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि किसी बात को लेकर बहस इस कदर बढ़ गई कि महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने सीधे पत्रकार पर उंगली उठाते हुए कहा– “तुम दलाल हो।” इस गंभीर आरोप पर पत्रकार ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा– “आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए।

एसडीएम की भूमिका पर उठे सवाल

यह पूरा घटनाक्रम जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यानी एसडीएम के सामने घटित हुआ। Chandauli Viral Video Supply Inspector Journalist वीडियो में दिख रहा है कि जब महिला अधिकारी और पत्रकार के बीच यह तीखी बहस चल रही थी, तब एसडीएम साहब मूकदर्शक बने रहे और उनकी इस ‘मुस्कुराहट’ को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यूजर्स सरकारी अधिकारियों के इस व्यवहार और मीडिया के प्रति उनके रुख की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के आदेश की जानकारी सामने नहीं आई है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *