Chandauli News: चंदौली में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान, 315 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल तैयार

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने वाला बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज का नवनिर्मित चिकित्सीय परिसर अब पूरी तरह से मरीजों की सेवा के लिए तैयार है। बुधवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अमित सिंह ने नए भवन का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को शेष बचे कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

करीब 116 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह विशाल अस्पताल परिसर 315 बेड की क्षमता वाला है। इसमें 315 जनरल बेड, 38 आईसीयू बेड, 37 ओपीडी कक्ष, 4 मेजर ऑपरेशन थिएटर,5 माइनर ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्ची काउंटर से दवा वितरण तक सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया गया है। साथ ही, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, आधुनिक लिफ्ट और बड़े ऑपरेशनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

स्थानीय मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

उप प्राचार्य डॉ. नैंसी पारुल ने बताया कि इस नए परिसर के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जिले के मरीजों को अब वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस परियोजना को तैयार होने में 1 साल 2 महीने का समय लगा। अब निर्माण एजेंसी इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया में है। निरीक्षण के दौरान निर्माण इकाई के अधिकारी, कॉलेज स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ – उधमपुर बस हादसा: 200 फीट खाई में गिरने से चंदौली के सीआरपीएफ जवान अरबिंद यादव की मौत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *