
Chandauli News: जिले में बाढ़ से घिरे गांवों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी गुरुवार को सकलडीहा तहसील के नादी, निधौरा, सहेपुर और दलित बस्ती बहुल बोझवा पहुँचे। चारों ओर पानी से घिरे ये गांव अब टापू में तब्दील हो चुके हैं। यहां पहुँचकर उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता और राहत दिलाने का भरोसा दिया।
बोझवा-निधौरा में बाढ़ राहत चौकी की स्थापना
ग्रामीणों की मांग पर त्रिशूलधारी इंटर कॉलेज, बोझवा-निधौरा में बाढ़ राहत चौकी स्थापित कराई गई। इसके जरिए प्रभावित लोगों तक समय पर राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं पहुँचाई जाएंगी।
सूर्यमुनी तिवारी ने कहा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी बाढ़ पीड़ित को मदद से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विपक्षी नेताओं पर तंज
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता ने क्षेत्र के सपा विधायक और सांसद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- जब जनता संकट में है, तब उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि कहीं दिखाई नहीं दे रहे। ये नेता केवल चुनाव के समय आते हैं और अब जनता को मंझधार में छोड़कर गायब हैं।
ग्रामीणों ने जताया आभार
राहत चौकी की स्थापना और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ग्रामीणों ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि समय पर मदद मिलने से बाढ़ के बीच जीना थोड़ा आसान हुआ है। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, सत्येंद्र सिंह बब्बू, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ALSO READ – चंदौली में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान, 315 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल तैयार