
Chandauli News: चंदौली की अलीनगर पुलिस ने देर शाम पचफेड़वा रिंग रोड के पास से 25 हजार के इनामी अपराधी सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। सद्दाम के खिलाफ चंदौली और औरैया जिले में गोवध, गैंगेस्टर एक्ट और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय अपने सहयोगियों के साथ पचफेड़वा क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान पुलिस की नजर रिंग रोड किनारे खड़े एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। शक होने पर टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ की।
पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम कुरैशी, निवासी इस्लाम नगर, थाना अजीमल, जिला औरैया बताया। जांच में पता चला कि उस पर एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस पूछताछ में सद्दाम ने खुलासा किया कि वह अपने गिरोह के साथ गौवंश की तस्करी और अवैध वध करता था। पुलिस की सख्त कार्रवाई और इनाम घोषित होने के बाद वह लंबे समय से फरार चल रहा था। अलीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर आगे की पूछताछ शुरू की।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
सद्दाम कुरैशी के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें -गोवध अधिनियम (Cow Slaughter Act) आर्म्स एक्ट,गैंगेस्टर एक्ट, मुस्लिम महिला उत्पीड़न अधिनियम शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, राकेश कुमार सिंह, आकाश सिंह और राहुल खरवार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की अनुशंसा की है।
ALSO READ – Chandauli News: खेत में भैंस घुसने पर हुआ विवाद, महिला पर लाठी-डंडों से हमला