धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों से मचा हड़कंप, हेमा मालिनी भड़कीं- ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना

Spread the love & Share it

Dharmendra Death News Update

Dharmendra Death News Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। कई प्लेटफॉर्म्स पर यह फेक खबर तेजी से वायरल होने लगी, जिससे फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ ही समय बाद इन खबरों का खंडन करते हुए धर्मेंद्र के परिवार ने स्पष्ट किया कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्वस्थ होने की दिशा में हैं।

हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इन फर्जी खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा-
‘जो हो रहा है वह माफ़ करने योग्य नहीं है! कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।’

उनकी यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने के लिए नाराजगी जताई।

फैंस और सेलेब्रिटीज ने दिखाई एकजुटता

हेमा मालिनी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी जमकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, परिवार अस्पताल में इलाज में लगा है और ऐसे में उन्हें झूठी खबरों का खंडन करना पड़े, यह बेहद शर्मनाक है।
दूसरे ने लिखा, व्हाट्सएप ग्रुप्स में धर्मेंद्र के निधन की खबरें फैलीं, लेकिन किसी ने माफी तक नहीं मांगी।

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी फैंस को आश्वस्त करते हुए पोस्ट किया-

‘मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्द स्वस्थ होने की दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

फिल्म जगत से मिलने पहुंचे सितारे

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात अभिनेता सनी देओल अपने पिता से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। वहीं, सलमान खान और शाहरुख खान ने भी धर्मेंद्र से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली। धर्मेंद्र फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ALSO READ – घर के अंदर चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री! चंदौली पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ्तार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *