
Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार देर रात भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (PA) Chandra Nath Rath की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्कॉर्पियो रोककर बरसाईं गोलियां, इलाके में मची दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ अपने कुछ साथियों के साथ इलाके से गुजर रहे थे, तभी हमलावरों ने अचानक उनकी गाड़ी को घेर लिया। ताया जा रहा है कि चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ हमलावरों ने उनकी सफेद स्कॉर्पियो को रोककर बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चार राउंड फायरिंग, मौके पर हुई मौत
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले के दौरान कम से कम चार राउंड फायरिंग हुई। गोलियां लगने से चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
कोलकाता लौट रहे थे चंद्रनाथ रथ
जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ उत्तर 24 परगना के जेसोर रोड स्थित दोहरिया इलाके से अपने Kolkata स्थित फ्लैट लौट रहे थे।
उनका घर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की और स्कॉर्पियो की रफ्तार धीमी होते ही हमलावरों ने हमला कर दिया।
ड्राइवर भी गंभीर घायल, अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
इस हमले में उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, उन्हें तीन गोलियां लगी हैं और उनका इलाज Apollo Hospital Kolkata में चल रहा है।
फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से पहुंचे थे हमलावर
जांच एजेंसियों को पता चला है कि हमलावर जिस कार का इस्तेमाल कर रहे थे, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
हत्या के बाद सियासत गरम, TMC-BJP आमने-सामने
घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। All India Trinamool Congress ने इस हत्या की निंदा करते हुए इसे बेहद दुखद बताया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि मध्यमग्राम में हुई यह घटना निंदनीय है।
टीएमसी ने दावा किया कि हाल के दिनों में उसके कई कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया है और पिछले तीन दिनों में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। वहीं भाजपा ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
आचार संहिता के बीच बढ़ी हिंसा की घटनाएं
टीएमसी ने कहा कि राज्य में अभी आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं दूसरी ओर भाजपा ने इसे चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा का हिस्सा बताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।