पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाने वाला 10 महीने पूराना VIDEO फिर वायरल, चंदौली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हलचल मचा दी। वीडियो में एक युवक खुलेआम पिस्टल के बल पर दूसरे युवक को धमकाते, अपमानित करते और जान से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा था। अब पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर ली है।

वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी युवक दबंग अंदाज में असलहा लहराते हुए पीड़ित युवक को धमका रहा था। वीडियो में युवक को अपमानित करने, थूकवाने, चटवाने और कपड़े उतरवाने जैसी धमकियां भी दी जा रही थीं। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस जांच में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान आंशु सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी ग्राम भगतपुरा थाना बबुरी, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो करीब 9 से 10 महीने पुराना बताया जा रहा है।

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस घटना को लेकर पहले ही थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।

k

पूछताछ के लिए थाना लाई गई आरोपी

बबुरी थाना पुलिस ने आरोपी आंशु सिंह को पूछताछ के लिए थाना परिसर बुलाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुराने मामले को लेकर माफी भी मांगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

पुलिस बोली- कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और उसकी पूरी जांच की गई। हालांकि वीडियो पुराना निकला, लेकिन पुलिस ने आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल इलाके में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार का तनाव या अव्यवस्था नहीं है।

सोशल मीडिया पर फिर उठा कानून व्यवस्था का मुद्दा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपी में बढ़ती दबंगई और हथियारों के खुले प्रदर्शन पर चिंता जताई। कई लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और सख्त कानून लागू करने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी वायरल वीडियो को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और हर मामले की गहन जांच की जाएगी।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *