Chandauli News: दोस्तों के सामने गंगा में डूबा 17 साल का छात्र, देर रात मिला शव

Spread the love & Share it

chandauli news

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव के पास गुरुवार को गंगा स्नान करते समय दो छात्र डूबने लगे। इनमें से एक छात्र को उसके दोस्तों ने बचा लिया, जबकि दूसरा छात्र गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे छात्र की तलाश शुरू की।

लगभग चार घंटे बाद देर रात छात्र का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान सतपोखरी गांव निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद सुफियान के रूप में हुई है। वह अपने पांच दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए घर से निकला था।

गंगा में नहाते समय अचानक मोहम्मद सुफियान और उसका एक दोस्त गहरे पानी में जाने लगे। साथ में स्नान कर रहे दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोर को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सुफियान गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और शिवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि सतपोखरी निवासी मोहम्मद सुफियान दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था और इसी दौरान डूब गया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *