श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए भारत को तीसरे वनडे में 110 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 27 साल बाद, भारत को वनडे सीरीज हराने का कारनामा भी कर दिया। श्रीलंका को 1997 में आखिरी बार, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत मिली थी। बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ भारत की हार के 03 बड़े कारण रहे। अगर टीम इंडिया श्रीलंका में, ये गलतियां नहीं करती तो सीरीज पर भारत का कब्जा होता।
खबरों के खिलाड़ी। श्रीलंका दौरे पर टी-20 फॉर्मेट में परचम लहराने वाली भारतीय टीम को, वनडे सीरीज में बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला 02 अगस्त को कोलंबो में खेला गया था। यह मैच बिना किसी परिणाम के ड्रा रहा और इसके बाद दोनों टीमें 04 अगस्त को एक बार फिर कोलंबो में आमने-सामने हुईं। यहां मेजबान टीम श्रीलंका 32 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। जिसके बाद सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम था। 07 अगस्त को एक बार फिर दोनों टीमें कोलंबो में आमने सामने हुईं, लेकिन इस बार भी परिणाम वही रहा। भारत के खिलाफ, मेजबान टीम 110 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही। ODI सीरीज संपन्न होने के बाद भारतीय टीम की जमकर किरकिरी हो रही है।
ऐसे में बात करें भारतीय टीम की हार के 3 प्रमुख कारण के बारे में, तो वे 03 कारण कुछ इस प्रकार हैं।
पहला कारण- स्पिन के खिलाफ भारत का कमजोर प्रदर्शन। जैसा कि क्रिकेट के इतिहास में देखा गया है, मेजबान टीम अपनी जमीं पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अक्सर स्पिनरों का जाल बिछाती है। ठीक उसी तरह का नजारा इस बार भी देखने को मिला। जब मेजबान टीम के स्पिनर, हमेशा भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ हावी रहे। नतीजन पहला वनडे ड्रा कराने के बाद, भारतीय टीम को आखिरी के दोनों मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से उन्हें सीरीज भी गंवानी पड़ी।
दूसरा कारण- भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर का खराब प्रदर्शन। वनडे फॉर्मेट में भारत की हार के सबसे बड़े विलेन के बारे में बात करें तो, वह मध्यक्रम यानी मिडिल आर्डर के बल्लेबाज रहे। पूरे सीरीज के दौरान गेंदबाजों और ओपनरों ने बखूबी अपना काम किया, लेकिन जब मध्यक्रम बल्लेबाजो को अपनी जिम्मेदारी उठाने की बारी आई, तो यहां सभी धुरंधर ढेर हो गए। नतीजन भारत को 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी।
तीसरा कारण- इस पूरे सीरीज में विराट कोहली का बल्ला रहा खामोश। पिछले कुछ सालों में भारत की जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ तीनों मुकाबलों में विराट सस्ते में पवेलियन चलते बने। उनका सस्ते में आउट होना, कहीं न कहीं भारत के लिए बड़ा झटका रहा। नतीजन टीम को सीरीज से हाथ धोना पड़ा। तो ये रहे, श्रीलंका के खिलाफ भारत की हार के 03 बड़े कारण।
अब आपके क्या विचार हैं? कमेंट बॉक्स में अपने जवाब जरूर दीजिये।