वाराणसी दौरे पर CM योगी: कालभैरव-काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद चौकाघाट विद्युत सब स्टेशन का किया निरीक्षण

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद उन्होंने चौकाघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विद्युत सब स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने परियोजना की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और शहर की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *