Chandauli News: ओलंपियन शिवपाल सिंह के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा, DM को सौंपा ज्ञापन; पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: ओलंपियन शिवपाल सिंह के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा, DM को सौंपा ज्ञापन; पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांगओलंपियन भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह को जेल भेजे जाने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मिला और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का करियर प्रभावित हो रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए।

‘विश्वस्तरीय खिलाड़ी के साथ न्याय होना चाहिए’

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धानापुर थाना क्षेत्र के हिगुतरगढ़ गांव निवासी शिवपाल सिंह ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ हुई कार्रवाई की पारदर्शी जांच जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बलुआ थाना पुलिस ने कथित रूप से साजिश के तहत कार्रवाई की है। उनका कहना था कि किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष जांच के बाद ही होनी चाहिए।

पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने ज्ञापन में बलुआ थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर पुलिस की कार्रवाई में अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के मामलों में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बेहद आवश्यक है।

क्षेत्र में भी दिख रहा आक्रोश

संगठन के अनुसार, शिवपाल सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बाद क्षेत्र के लोगों में भी नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

DM ने दिया जांच का भरोसा

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्षता के साथ पूरे प्रकरण की समीक्षा करेगा। यदि जांच में शिवपाल सिंह निर्दोष पाए जाते हैं तो नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी तथा कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *